राजस्थान

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने डिस्कॉम के फीडर इंचार्ज को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
24 March 2022 5:47 PM IST
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने डिस्कॉम के फीडर इंचार्ज को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अजमेर टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय कनिष्ठ अभियन्ता-मदार, एवीवीएनएल अजमेर के फीडर इंचार्ज को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके बिजली कनेक्शन के बिल राशि को कम करने की एवज में हेल्पर प्रथम सेंदरिया फीडर इंचार्ज अमर सिंह तीन हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग रहा है। इस पर शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई फीडर इंचार्ज अमर सिंह को परिवादी से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

Next Story