राजस्थान

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पटवारी एवं उसका स्टाम्प वेंडर दलाल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
7 April 2022 8:30 PM IST
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पटवारी एवं उसका स्टाम्प वेंडर दलाल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की दौसा टीम ने कार्रवाई करते हुए हिण्डौन जिला करौली पटवारी और उसके स्टाम्प वेंडर दलाल को परिवादी से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की दौसा टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि 90ए की कार्रवाई में मौका रिपोर्ट बनाने की एवज में पटवारी राहुल जाट अपने स्टॉम्प वैण्डर दलाल ईश्वर सिंह धाकड़ के माध्यम से 11 हजार 500 रुपये की रिश्वत राशि मांग रहा है।

एसीबी दौसा टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए दलाल ईश्वर सिंह धाकड़ को परिवादी से 8 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पटवारी राहुल जाट को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया है।

Next Story