राजस्थान

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हेड कांस्टेबल को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Admin Delhi 1
7 March 2022 7:19 PM IST
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हेड कांस्टेबल को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
x

राजस्थयन क्राइम न्यूज़: भीलवाड़ा टीम ने कार्रवाई करते हुए बदनोर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की भीलवाड़ा टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि परिवादी द्वारा दर्ज कराये गये मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की एवज में जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कैलाश चंद पुलिस थाना बदनोर जिला भीलवाड़ा द्वारा पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि ली जा चुकी है तथा वह और रिश्वत की मांग कर रहा है।

एसीबी की भीलवाड़ा टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल कैलाश चंद शर्मा को परिवादी से तीन हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपित हैड कांस्टेबल द्वारा परिवादी से पहले से पांच हजार रुपये की तथा शिकायत के सत्यापन के दौरान एक हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे।

Next Story