राजस्थान

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सुल्तानपुर के उप-प्रधान को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते किय गिरफ्तार

Admin Delhi 1
31 March 2022 8:04 PM IST
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सुल्तानपुर के उप-प्रधान को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते किय गिरफ्तार
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा देहात टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति सुल्तानपुर जिला कोटा के उप-प्रधान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की कोटा देहात टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके पास भारत माला सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में मिट्टी डालने का सबकान्ट्रेक्ट है। सुल्तानपुर पंचायत समिति का उप-प्रधान नरेश नरूका द्वारा उसे मिट्टी खुदाई के कार्य को रूकवाकर अपने पद व प्रभाव की धोंस बताकर मिट्टी खुदाई करने की एवज में 5 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांग रहा है।

एसीबी कोटा पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति सुल्तानपुर जिला कोटा के उप-प्रधान नरेश नरूका को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Next Story