राजस्थान

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सहायक विकास अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
25 April 2022 4:58 PM IST
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सहायक विकास अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की बाडमेर टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति शिव जिला बाड़मेर का सहायक विकास अधिकारी नौ हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की बाड़मेर टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भूखण्ड का पट्टा जारी करने की एवज में चायत समिति शिव जिला बाड़मेर का सहायक विकास अधिकारी मदन लाल द्वारा नौ हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग रहा है।

एसीबी बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक विकास अधिकारी मदन लाल को से नौ हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

Next Story