राजस्थान
Jaipur: पशुपालन मंत्री- मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का काम प्रगति पर
Tara Tandi
3 April 2025 10:33 AM IST

x
Jaipur जयपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बजट में स्वीकृत योजनाओं और कार्यों को शत—प्रतिशत पूरा करने के अपने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि बजट में स्वीकृत सभी कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में अपनी कार्य योजना बनाएं।
श्री कुमावत बुधवार को पशुपालन विभाग की बजट समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्य रूप से 2024-25 की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति पर अधिकारियों से चर्चा कर संतोष व्यक्त किया कि अधिकतर बजट घोषणाएं समय पर पूरी हो गई है। साथ ही विभाग के पास कोई बिल भी लंबित नहीं है।
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पिछली बजट घोषणा की अनुपालना में गाय और भैंस के लक्ष्य से अधिक पंजीकरण हो गए जिसका लॉटरी निकाला जा चुका है। अब तक 42 हजार हेल्थ सर्टिफिकेट जारी हो चुके हैं और लगभग 2 हजार पशुओं का बीमा हो चुका है। मंत्री श्री कुमावत ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए बीमा के काम में और गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष रह गए पंजीयन भी शीघ्र परा करने के निर्देश दिए।
वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में स्वीकृत संस्थाओं के भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए श्री कुमावत ने जल्द भूमि के पट्टे प्राप्त कर इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने उन्हें इस संबंध में प्रगति से अवगत कराया। नए संस्थानों में उपलब्ध कराए जाने वाले उपकरणों के संबंध में उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि इनकी गुणवत्ता पूर्णतः सुनिश्चित की जाए। क्वालिटी से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के प्रभावी संचालन पर चर्चा करते हुए श्री कुमावत ने कहा कि जिस उद्देश्य से इनकी शुरुआत की गई थी अभी वह उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। कहीं डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते तो कहीं दवाइयां और पशुओं को ऐसे में उचित ईलाज नहीं मिल पाता। उन्होंने संबंधित कंपनियों की सख्त मॉनिटरिंग करते हुए कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। टीकाकरण की व्यवस्था को भी और बेहतर तथा सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
राज्य में आयोजित पशु मेलों की व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए श्री कुमावत ने कहा कि अभी मेलों में अव्यवस्था को लेकर पशुपालकों की शिकायतें आती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। मेले व्यवस्थित रूप से होने चाहिए। प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध रूप से पशु मेलों का आयोजन होना है जिसकी अनुपालना में 11 जिलों में मेलों के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं और उनकी गाइडलाइन भी तैयार हो गई है। इस संबंध में शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने सुझाव दिया कि मेले लगाने के राज्य स्तर पर एक मॉडल प्लान बनाया जाए और उसी के अनुरूप सभी मेले आयाजित किए जाएं।
पिछली बजट घोषणा में प्रस्तावित उष्ट्र संरक्षण एवं विकास मिशन की स्थापना निदेशालय में हो गई है। इसके लिए नियम बनाए जा रहे हैं। मंत्री ने इस काम में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए जिससे कि ऊंटों के नस्ल सुधार और उनके संवर्द्धन के काम में तेजी आ सके।
वर्ष 2025- 26 की बजट घोषणाओं पर चर्चा करते हुए श्री कुमावत ने निर्देश दिया कि सभी घोषणाओं की समय पर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्विति ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। नई घोषणा में पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के तहत दवाइयों की संख्या बढ़ाकर 200 कर दी गई है। श्री कुमावत ने दवाइयों का उचित इस्तेमाल करने का निर्देश दिया जिससे पशुओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। पाली में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं।
बैठक में शासन सचिव पशुपालन डॉ समित शर्मा, उप शासन सचिव श्रीमती संतोष करोल, निदेशक पशुपालन डॉ आनंद सेजरा, वित्तीय सलाहकार श्री मनोज शांडिल्य, अतिरिक्त निदेशक डॉ सुरेश मीना सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
TagsJaipur पशुपालन मंत्रीमुख्यमंत्री मंगलापशु बीमा योजनाकाम प्रगतिJaipur Animal Husbandry MinisterChief Minister MangalaAnimal Insurance Schemework progressजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





