राजस्थान
Jaipur : फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज को पशुपालन मंत्री ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
Tara Tandi
11 July 2025 4:50 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शहीद पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज को अंतिम विदाई देने गोपालन, डेयरी, पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत उनके पैतृक गांव पाली जिले के सुमेरपुर स्थित खिंवादी गांव पहुंचे। उन्होंने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
चूरू जिले में गत 9 जुलाई को क्रेश हुए भारतीय वायु सेना के जगुआर फाइटर जेट हादसे में पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज (23 वर्ष) शहीद हो गये थे। उनका सम्पूर्ण सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर पाली जिला कलेक्टर श्री एल एन मंत्री ,पुलिस अधीक्षक श्री चुनाराम जाट, उपखण्ड अधिकारी श्री कालुराम कुम्हार, सैन्य अधिकारी, पुलिस प्रशासन, परिजन व ग्रामवासी मौजूद थे।
TagsJaipur फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराजपशुपालन मंत्रीदी विनम्र श्रद्धांजलिJaipur Flight Lieutenant RishirajAnimal Husbandry Ministerpaid humble tributeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





