राजस्थान

Jaipur: गोपालन मंत्री ने चूरू में राजलदेसर गौशाला का किया औचक निरीक्षण

Tara Tandi
21 Aug 2025 11:59 AM IST
Jaipur: गोपालन मंत्री ने चूरू में राजलदेसर गौशाला का किया औचक निरीक्षण
x
Jaipur जयपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बुधवार को चूरू जिले के राजलदेसर स्थित श्रीराजलदेसर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने संचालकों को गौशाला में साफ-सफाई के साथ-साथ मवेशियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए व गौशाला की ओर से गोबर व गौमूत्र से बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन किया।
श्री कुमावत ने गौशाला परिसर में संचालित ट्रोमा सेंटर, बरसाती पानी के संचय के लिए बने कुंड, साहीवाल व थारपारकर गाय की नस्ल सुधार व उन्नत नस्ल के नंदी संवर्धन का अवलोकन किया तथा केंद्र व राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान मंत्री श्री कुमावत ने खेत तलिया योजना व अमृत जल कुंड योजना के फोल्डर का भी विमोचन किया। गौशाला पहुंचने पर मंत्री कुमावत का समिति के पदाधिकारियों ने दुप्पटा पहनाकर, शॉल ओढाकर व गोबर से बनी गोमाता की पेंटिंग देकर सम्मान किया।
इस मौके पर श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक आदि मौजूद रहे।
Next Story