राजस्थान

Jaipur: अजमेर-बांद्रा ट्रेन सेवा के ठहराव स्टेशनों में संशोधन

Admindelhi1
21 May 2026 10:54 AM IST
Jaipur: अजमेर-बांद्रा ट्रेन सेवा के ठहराव स्टेशनों में संशोधन
x

जयपुर: रेलवे द्वारा सूरत स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा का सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20995, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 23 मई से 22 अगस्त तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर 07.41 बजे आगमन व 07.44 बजे प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या 20996, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा जो 24 मई से 23 अगस्त तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर 18.12 बजे आगमन व 18.15 बजे प्रस्थान करेगी।

Next Story