राजस्थान
Jaipur: प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 के लिए जयपुर शहर के एक परीक्षा केंद्र में संशोधन
Tara Tandi
22 Jun 2025 6:35 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 23 जून, 2025 सोमवार को आयोजित होने वाली प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा- 2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के ग्रुप 'ए' की सामान्य ज्ञान परीक्षा हेतु जयपुर शहर के एक परीक्षा केंद्र में संशोधन किया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जयपुर शहर के केंद्र संख्या (16-877) में बदलाव करते हुए रोल नंबर 1196460 से 1196939 तक अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र भारती विद्या निकेतन, सीनियर सैकेंडरी स्कूल 21, पुराने तेजाजी मंदिर के पास, सोडाला जयपुर के स्थान पर केंद्र संख्या (16-0132) रावत सीनियर सैकेंडरी स्कूल, विंग-1, विवेक विहार, मेट्रो पीलर नंबर-86 के पास, न्यू सांगानेरी रोड, सोडाला जयपुर को परीक्षा केंद्र बनाया है।
आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र परिवर्तन की सूचना संबंधित अभ्यर्थियों को प्रेषित कर दी गई है। उक्त परीक्षा केंद्र के संबंधित परीक्षार्थियों को नवीन प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर परीक्षा दिनांक 21 जून 2025 को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
TagsJaipur प्राध्यापककोच प्रतियोगी परीक्षा-2024जयपुर शहरएक परीक्षा केंद्र संशोधनJaipur ProfessorCoach Competitive Exam-2024Jaipur CityOne Exam Center Amendmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





