राजस्थान

जयपुर: अलवर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आबकारी कांस्टेबल और दलाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
31 March 2022 8:15 PM IST
जयपुर: अलवर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आबकारी कांस्टेबल और दलाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अलवर टीम ने आबकारी वृत अलवर (पूर्व) एवं उसके दलाल को शराब ठेके को निर्बाध रूप से चलाने देने की एवज 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की अलवर टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके शराब ठेके को निर्बाध रूप से चलाने देने की एवज में आबकारी वृत अलवर (पूर्व) कांस्टेबल रामजस द्वारा अपने दलाल दिनेश यादव के माध्यम से बंधी/कमीशन के रूप में 90 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग रहा है।

एसीबी अलवर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए आबकारी कांस्टेबल रामजस तथा दलाल दिनेश यादव को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपियों द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से 30 हजार रुपये की रिश्वत के रूप में लिए जा चुके है।

Next Story