राजस्थान
Jaipur: खेलों के माध्यम से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव - वन राज्यमंत्री
Tara Tandi
14 Sept 2025 12:18 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शनिवार को अलवर जिले के सोफिया पब्लिक स्कूल में आयोजित 69 वीं जिलास्तरीय विधालयी बास्केटबाॅल व हैंडबाॅल क्रीडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की।
कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने संबोधन देते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें, खेल व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास करता है। हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलवर जिले ने खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव की पहल पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में 7 करोड रुपए की लागत से सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
उन्होंने कहा कि जिले के हाॅकी खिलाड़ियों की मांग पर केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने खेल दिवस के अवसर पर प्रताप आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में हमें 10 करोड़ की लागत के हाॅकी एस्ट्रोट्रफ मैदान की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए सीएसआर के माध्यम से बास्केटबाॅल व हैंडबाॅल के मैदानों के सुदृढीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों से प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक स्तर पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘ लगाने की अपील की।
कार्यक्रम में श्री मुरारी लाल भारद्वाज, श्री मुकेश गौड, श्री अशोक पाठक, श्रीमती अंजना शर्मा, पं.जले सिंह, श्री भगवान शर्मा, श्री नवीन शर्मा, श्री गोपी शर्मा, श्री मोहित, श्री हेमंत, श्री संदीप, श्री हरीश अरोड़ा, श्री कृष्ण गुप्ता सहित प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
TagsJaipur खेलों माध्यमव्यक्ति सर्वांगीण विकास संभववन राज्यमंत्रीJaipur Through sportsall-round development of a person is possibleMinister of State for Forestsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





