राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर अजमेर नगर निगम बनवा रहा है शौचालय
Tara Tandi
6 May 2025 10:41 AM IST

x
Jaipur जयपुर। अजमेर शहर के व्यस्ततम पुरानी मंडी और केसरगंज में खरीददारी के लिए आने वाली महिलाओं को शीघ्र ही बड़ी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश पर इन बाजारों की सालों पुरानी समस्या का समाधान होने जा रहा है। इन बाजारों में महिला शौचालय बनेंगे। रोजाना हजारों महिलाओं को राहत मिलेगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को पुरानी मंडी व केसरगंज में नगर निगम की भूमि पर महिला शौचालयों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि लम्बे समय से महिलाओं को बाजारों में टॉयलेट नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा था। अजमेर के व्यस्ततम बाजारों में महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक वर्ग को राहत और सहूलियत मिले। इसके लिए बाजारों में महिला शौचालय बनाने की शुरूआत की गई है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में महिला शौचालय के लिए स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। बाजारों में खरीददारी के लिए आने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। इन दोनों बाजारों के व्यापारिक संगठनों ने भी श्री देवनानी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसमें हजारों महिलाओं को रोजाना की परेशानी से राहत मिलेगी।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्ष निर्देशअजमेर नगर निगम बनवाशौचालयJaipur: Ajmer Municipal Corporation is constructing toilets on the instructions of the Assembly Speakerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





