राजस्थान

Jaipur: कृषि विभाग ने 2021 भर्ती के अनुपस्थित उम्मीदवारों को दिया आखिरी चांस

Tara Tandi
26 April 2025 5:22 PM IST
Jaipur: कृषि विभाग ने 2021 भर्ती के अनुपस्थित उम्मीदवारों को दिया आखिरी चांस
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती- 2021 की काउंसलिंग के दौरान अनुपस्थित रहे 13 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु आयोग कार्यालय में आगामी 2 मई 2025 को प्रातः 9 बजे उपस्थित होना है।
आयोग सचिव ने बताया कि इस भर्ती हेतु गत 21 मार्च को जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउन्सलिंग के माध्यम से आयोग कार्यालय में 22 से 24 अप्रेल तक की गई थी। इस दौरान 13 अभ्यर्थी रोल नं. 200690, 201919, 203951, 206054, 206463, 206625, 207093, 208025, 209415, 210631, 211529, 212462, 212615 अनुपस्थित रहे। आयोग द्वारा इन अनुपस्थित अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
उक्त अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट से अपना काउन्सलिंग पत्र डाउनलोड कर लें। साथ ही विस्तृत आवेदन पत्र भी डाउनलोड कर आवेदन पत्र (दो प्रतियों में) की समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर 50 रुपये की डिटेल्ड फॉर्म ऑनलाइन शुल्क भुगतान रसीद, सम्बन्धित शैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक-एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि को आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित हो। इसके पश्चात् कोई अवसर देय नहीं होगा।
Next Story