राजस्थान
Jaipur: परीक्षण उपरांत भूपाल सागर बांध के निरीक्षण गृह के विस्तार पर विचार
Tara Tandi
21 Feb 2025 3:11 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि भूपाल सागर बांध (कपासन) के पास निर्मित निरीक्षण गृह के विस्तार के लिए प्रस्ताव मिलने पर परीक्षण उपरांत इस संबंध में विचार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में निरीक्षण गृह में 2 कमरे मय लेट बाथ निर्मित हैं। इसके अलावा दोनों कमरों के बीच खुला बरामदा भी बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपयोगिता एवं आवश्यकता के दृष्टिगत वर्तमान में निरीक्षण गृह के विस्तार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
जल संसाधन मंत्री शुक्रवार को प्रश्नकाल में इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्री अर्जुन लाल जीनगर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि निरीक्षण गृह का रख-रखाव संसाधन उपलब्धतानुसार करवाया जाएगा।
TagsJaipur परीक्षण उपरांतभूपाल सागर बांधनिरीक्षण गृहविस्तार विचारJaipur After testingBhupal Sagar DamInspection HouseDetailed Considerationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





