राजस्थान
Jaipur : सुलभ व शीघ्र न्याय के लिए अधिवक्ता समर्पित भाव से कार्य करें- राज्यपाल
Tara Tandi
11 March 2025 10:44 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अधिवक्ता न्याय के लिये समर्पित भाव से कार्य कर अपनी बात प्रभावी रूप से रखें। उन्होंने सुलभ व शीघ्र न्याय की अवधारण पर कार्य किए जाने पर जोर दिया ताकि आमजन का न्याय व न्यायपालिका पर विश्वास बढे।
राज्यपाल सोमवार को भरतपुर बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित न्यायायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति तक सुलभ व शीघ्र न्याय के लिये अधिवक्तागण अपने कौशल का अधिकाधिक उपयोग करें। न्याय से वंचित लोगों को समय पर न्याय मिले इसके लिये नव अधिवक्ताओं को वरिष्ठजनों से सीख लेकर समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने न्यायायिक सुधार के लिये केन्द्र द्वारा तीन कानूनों में संशोधन का लाभ आमजन को मिले, इसके लिये प्रचार प्रसार करने का भी आव्हान किया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एवं पुरातन परम्परा में न्याय की अवधारणा से सीख लेकर प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति का सहायक बनने का भी आव्हान किया।
न्यायाधिपति अनिल उपमन ने अधिवक्ताओं को नवीन कार्यकारणी के लिये बधाई देते हुये शपथ दिलाई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये बार एवं बैंच की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
TagsJaipur सुलभशीघ्र न्यायअधिवक्ता समर्पित भावकार्य करेंराज्यपालJaipur Easyspeedy justicededicated advocatesworkGovernorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





