राजस्थान

Jaipur: चालीस निरीक्षकों के तबादले से प्रशासनिक हलचल

Admindelhi1
20 Jun 2026 11:43 AM IST
Jaipur: चालीस निरीक्षकों के तबादले से प्रशासनिक हलचल
x
पुलिस विभाग में अधिकारियों का फेरबदल

जयपुर: राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी इस आधिकारिक सूची में सबसे ज्यादा गाज जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर गिरी है, जहाँ बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिले हैं।

इस फेरबदल की सबसे खास बात यह रही कि स्थानांतरित किए गए अधिकांश पुलिस अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर विशेष इकाइयों और विभिन्न रेंजों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जयपुर कमिश्नरेट से हटाकर कई सीआई को अजमेर, उदयपुर, कोटा रेंज, बीकानेर, जोधपुर कमिश्नरेट, सीआईडी (सीबी), एटीएस-एसओजी (एटीएस- एसओजी) और जीआरपी में भेजा गया है। कई अनुभवी अधिकारियों को सामान्य पुलिस थानों की कमान से मुक्त कर सीआईडी (अपराध शाखा) और अन्य तकनीकी व विशेष विंग्स में तैनात किया गया है। अरविंद सिंह शेखावत को बीकानेर रेंज से हटा कर जयपुर कमिश्नरेट में लगा गया है। सतपाल सिंह को जयपुर कमिश्नरेट से कोटा रेंज का पदभार सौपा गया है। सतीश चंद को जयपुर कमिश्नरेट से अजमेर रेंज में नियुक्त किया गया है। साथ इन्हें अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल से आने वाले दिनों में पुलिसिंग के पैटर्न में भी बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Story