राजस्थान
Jaipur: प्रशासन और नगर परिषद मैदान में एक्टिव, अफसर ले रहे हालात का जायजा
Tara Tandi
30 July 2025 2:36 PM IST

x
Jaipur जयपुर: लगातार हो रही वर्षा के कारण फल मंडी, सराय मोहल्ला एवं अन्य जल भराव वाले स्थानों पर ट्रैक्टर पंप सेट लगाकर जल निकासी का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है, नगर पालिका के पास वृक्ष के गिरने की सूचना मिलने पर नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाया एवं बाधित आवागमन सुचारू करवाया. नगर परिषद की टीम क्षेत्र में एक्टिव होकर कार्यरत है.
दिल्ली दरवाजा के पास वर्षा के कारण मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर एसडीएम बृजेश चौधरी, डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट नगर परिषद टीम व सिविल डिफेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे एवं आस पास के क्षेत्र को फ्रीज कर आमजन व वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो. टीम ने मौके पर क्षतिग्रस्त मकान के टीन, कंक्रीट को एक तरफ कर व्यवस्थाएं सुचारू की. इस दौरान किसी प्रकार की हानी की सूचना नहीं है. जिला प्रशासन ने आमजन से जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है.
TagsJaipur प्रशासननगर परिषद मैदान एक्टिवअफसर रहे हालात जायजाJaipur administrationcity council ground activeofficers inspecting the situationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





