राजस्थान
Jaipur: अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने ली समीक्षा बैठक
Tara Tandi
4 April 2025 7:19 PM IST

x
Jaipur जयपुर । अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग श्री अश्विनी भगत ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग की बजट संबंधी समीक्षा बैठक ली। श्री भगत ने अधिकारियों को वर्षभर का एक्शन प्लान तैयार कर उसके अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के आधुनिकीकरण, कंप्यूटराइजेशन का कार्य मिशन मोड पर होना चाहिए जिससे कर्मचारियों की कार्य कुशलता, उत्पादकता और दक्षता में वृद्धि हो।
श्री अश्विनी भगत ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी वर्ष में होने वाले कार्यों की सख्त मॉनिटरिंग होनी चाहिए तथा फंड भी तभी जारी होंगे जब दस्तावेजी साक्ष्य का कार्य अच्छे से पूरा हो। उन्होंने कहा कि दस्तावेजी साक्ष्य में सर्टिफिकेशन एवं फोटोग्राफ्स संबंधित एजेंसी को उपलब्ध करवाने होंगे।
बैठक में अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक श्री मातादीन मीना, प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक मामलात विभाग, वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड श्रीमती रजनी सी सिंह, संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग श्रीमती नीतू बारूपाल, अतिरिक निदेशक श्री अबू सूफियान, सचिव, मदरसा बोर्ड श्री चेतन चौहान सहित विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJaipur अतिरिक्त मुख्य सचिवअल्पसंख्यक मामलात विभागली समीक्षा बैठकJaipur Additional Chief SecretaryMinority Affairs Departmenttook review meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





