राजस्थान
Jaipur: अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
Tara Tandi
6 Sept 2025 4:02 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सुशासन एवं संवेदनशील प्रशासन की परिकल्पना के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत दिनों हुई भारी वर्षा से प्रभावित उपखण्ड क्षेत्र चाकसू की तहसील कोटखावदा का आज अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संभागीय आयुक्त जयपुर श्रीमती पूनम, जिला कलक्टर जयपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 1 से 4 सितम्बर 2025 तक तहसील चाकसू में 46 मिमी एवं तहसील कोटखावदा में 340 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसके चलते क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इनमें चाकसू-दौसा स्टेट हाईवे पर ग्राम पंचायत छांदेल कला में ढूंढ नदी पर हाई लेवल ब्रिज निर्माण का सुझाव, ग्राम पंचायत झांपदा कला में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं स्थाई समाधान हेतु ग्राम पंचायत और सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश, उपखण्ड क्षेत्र के सभी जलाशयों एवं बड़े बांधों की नियमित देखरेख एवं सतत निगरानी हेतु जल संसाधन विभाग को निर्देश, झांपदा कला के खेल मैदान की क्षतिग्रस्त दीवार को दुरुस्त कराने के निर्देश तथा कोटखावदा कस्बे में जलभराव की शीघ्र निकासी के लिए पंचायत राज विभाग को निर्देश शामिल रहे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सुशासन विजन के अनुरूप विभागीय समन्वय और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति देने के निर्देश भी प्रदान किए।
TagsJaipur अतिरिक्त मुख्य सचिववर्षा प्रभावित क्षेत्रोंनिरीक्षणJaipur Additional Chief SecretaryRain Affected AreasInspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





