राजस्थान
Jaipur: बजट घोषणा 137-5 पर कार्रवाई शुरू, क्वारी लाइसेंसधारकों को मिली बड़ी राहत
Tara Tandi
16 April 2025 11:23 AM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने क्वारी लाइसेंसधारकों को बड़ी राहत देने के साथ ही जीरो वेस्ट माइनिंग, पर्यावरण संरक्षण और एम-सेण्ड को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्री टी.रविकान्त ने बताया कि क्वारी लाइसेंसधारकों को राहत देते हुए सरलीकृत माइनिंग प्लान की 5 हजार की फीस राशि को कम कर 3 हजार रुपए कर दिया है। इससे करीब 18 हजार क्वारी लाइसेंसधारक लाभान्वित होंगे। इसी तरह से अब गैरसरकारी भूमि पर जमा खानों के मलबा (ओवरवर्डन डम्प्स) का एम-सेण्ड व अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकेगा और उस पर रॉयल्टी की फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।
प्रमुख सचिव श्री टी. रविकान्त ने बताया कि राज्य के खान विभाग से संबंधित बजट घोषणा 2025-26 की 137-5 की क्रियान्विति में अधिसूचना जारी कर और इससे पहले सीएनजी-पीएनजी दरों की वैट दरों में कमी से खान विभाग की दो बजट घोषणाओं की क्रियान्विति से आमनागरिकों व खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है। रॉयल्टी की दरों को 50 प्रतिशत करने से प्रदेश में खानों के मलबे को एम-सेण्ड में उपयोग के साथ ही अन्य प्रयोजन के लिए भी उपयोग को बढावा मिल सकेगा। इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण व जीरो वेस्ट माइनिंग को बढ़ावा मिलेगा।
TagsJaipur बजट घोषणा 137-5कार्रवाई शुरूक्वारी लाइसेंसधारकोंमिली बड़ी राहतJaipur Budget announcement 137-5action startedquarry license holders got big reliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





