राजस्थान
Jaipur: नशे के खिलाफ कार्रवाई, जयपुर दक्षिण में 19.45 लाख के मादक पदार्थ नष्ट
Admindelhi1
14 Aug 2026 11:04 AM IST

x
19.45 लाख के मादक पदार्थ नष्ट, जयपुर दक्षिण में पुलिस की कार्रवाई
जयपुर: जयपुर पुलिस दक्षिण ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 19 लाख 45 हजार 900 रुपए मूल्य के मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण कराया। औषधि व्ययन समिति, जयपुर दक्षिण की ओर से एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि जिला दक्षिण के अशोक नगर, महेश नगर, मानसरोवर, मुहाना, श्याम नगर, नारायण विहार, सांगानेर सदर, ज्योति नगर और चाकसू थानों में दर्ज प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण कराया गया।
कार्रवाई के दौरान 8 किलो 918 ग्राम गांजा और 75 ग्राम स्मैक नष्ट की गई। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 19.45 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tagsजयपुरनशे के खिलाफकार्रवाईजयपुर दक्षिण19.45 लाखमादक पदार्थनष्टJaipuraction against drugsJaipur South19.45 lakhdrugsdestroyedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





