राजस्थान

Jaipur: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, तहसीलदार समेत तीन 55 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Admindelhi1
13 Aug 2026 9:16 AM IST
Jaipur: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, तहसीलदार समेत तीन 55 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
x
रिश्वत लेते तहसीलदार समेत तीन गिरफ्तार, 55 हजार रुपये बरामद

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने विराटनगर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए तहसीलदार समेत तीन जनों को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपिताें में तहसीलदार संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक देवीलाल और कथित दलाल अशोक शामिल हैं। तीनों ने आमलोदा निवासी परिवादी से कृषि भूमि की रजिस्ट्री देने की एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी एएसपी प्रशांत कुमार कौशिक के अनुसार परिवादी ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 60 हजार रुपये में तय हुई। परिवादी जब तय रकम में से 55 हजार रुपये लेकर पहुंचा तो एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपिताें को पकड़ लिया।

यह कार्रवाई एसीबी डीआईजी रामेश्वर सिंह के निर्देशन में डीएसपी अर्चना मीणा और टीम ने की है। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर तीनों आरोपिताें को हिरासत में ले लिया।

एसीबी की टीम अब आरोपिताें से पूछताछ कर रही है। रिश्वत की रकम के लेन-देन में तीनों की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद विराटनगर तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

Next Story