राजस्थान

Jaipur: परिचित ने विवाहिता को घर में बंधक बनाकर किया रेप

Admindelhi1
7 Sept 2024 12:41 PM IST
Jaipur: परिचित ने विवाहिता को घर में बंधक बनाकर किया रेप
x
विरोध करने पर आरोपी परिचित ने उसे जान से मारने की धमकी दी

जयपुर: विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी परिचित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने मालपुरा गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच एसीपी (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा कर रहे हैं.

मालपुरा गेट निवासी 22 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया- वह आरोपी को जान-पहचान के कारण जानती है। आरोपी कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

दो सितंबर को अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी उसे जबरन घर के अंदर ले गया। बंधक बनाकर बलात्कार किया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना बताई। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया.

Next Story