राजस्थान

Jaipur: राखी राठौड़ के नेतृत्व में होगा विरोध मार्च

Admindelhi1
20 April 2026 10:05 AM IST
Jaipur: राखी राठौड़ के नेतृत्व में होगा विरोध मार्च
x

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी की ओर से नारी शक्ति के स्वाभिमान के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ सोमवार को प्रातः: 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” रवाना की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनें भाग लेंगी। यह पदयात्रा नारी सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के समर्थन में एक सशक्त जन-आवाज के रूप में आयोजित की जा रही है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध रही है। संसद एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए लाए गए संविधान संशोधन के माध्यम से भाजपा ने नारी शक्ति को मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। दुर्भाग्यवश, कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा इस महत्वपूर्ण संशोधन का समर्थन नहीं करना नारी शक्ति के सम्मान के प्रति उनकी उदासीनता और विरोधाभासी सोच को दर्शाता है। इसी के विरोध में यह जन आक्रोश महिला पदयात्रा आयोजित की जा रही है, ताकि महिलाओं के अधिकारों के प्रति असंवेदनशीलता के खिलाफ आमजन को जागरूक किया जा सकें।

Next Story