राजस्थान

Jaipur: ‘मंथन’ पुस्तक के विमोचन के साथ साहित्यिक जगत में नई कृति की दस्तक

Admindelhi1
10 Aug 2026 10:00 AM IST
Jaipur: ‘मंथन’ पुस्तक के विमोचन के साथ साहित्यिक जगत में नई कृति की दस्तक
x
रजनी मिश्रा की साहित्यिक कृति ‘मंथन’ का हुआ विमोचन

जयपुर: लेखिका रजनी मिश्रा की पुस्तक ‘मंथन’ का विमोचन रविवार को होटल गणगौर के सभागार में गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर साहित्य संगोष्ठी एवं पुस्तक परिचर्चा भी आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कहा कि साहित्य में समाज का हित निहित हो, तभी सृजन सार्थक होता है। अवधेशाचार्य महाराज ने साहित्य के माध्यम से समाज को दिशा देने की आवश्यकता बताई। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार एवं आईएएस अधिकारी टीकम चंद बोहरा ने ‘मंथन’ में विषयों की विविधता और वैचारिक गहराई की सराहना की।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रेखा गुप्ता ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की। लेखिका रजनी मिश्रा ने बताया कि पुस्तक को पूरा करने में दो वर्ष का समय लगा और यह उनकी चौथी पुस्तक है।

कार्यक्रम में डॉ. सुधीर भंडारी, डॉ. सपना मिश्रा, युवराज राघवेंद्र, अनन्ता और अष्टसिद्ध मिश्रा सहित अन्य साहित्यकार मौजूद रहे। साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. आशा शर्मा ने किया।

Next Story