राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में लिखी जा रही विकास की नई गाथा
Tara Tandi
28 March 2025 6:49 PM IST

x
Jaipur जयपुर । उदयपुर जिले के प्रभारी तथा राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री श्री हेमन्त मीणा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखने का काम हो रहा है। कोई वर्ग या क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसके लिए सरकार ने काम नहीं किया हो। ढांचागत विकास और प्रदेशवासियों के सामाजिक उन्नयन के साथ ही प्रकृति के संरक्षण और संस्कृति के संवर्धन को भी समान रूप से प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रभारी मंत्री श्री मीणा शुक्रवार को उदयपुर नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के क्रम में जिला प्रशासन, उदयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। राजस्थान दिवस के सात दिवसीय आयोजनों के माध्यम से सरकार प्रदेशवासियों को नित नई सौगातें दे रही है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च 1949 को वृहद् राजस्थान संघ का गठन होने से प्रतिदिन 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। उस दिन चैत्र प्रतिपदा थी। इसलिए मुख्यमंत्री महोदय ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप राजस्थान दिवस अब प्रति वर्ष चैत्र प्रतिपदा के दिन मनाए जाने की घोषणा की है।
जिला स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव में भीलवाड़ा के चित्रकूट धाम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री मीणा सहित अतिथियों के करकमलों से लाभार्थियों को पट्टे एवं लीज डीड वितरित की गई।
मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में चिन्हित किए गए पंच गौरवों के संबंध में जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित पंच गौरव पुस्तिकाओं का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल विमोचन किया। इसके पश्चात जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर नमित मेहता सहित सभी अतिथियों ने उदयपुर जिले की पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन किया।
TagsJaipur मुख्यमंत्री नेतृत्वराजस्थान लिखी जा रहीविकास नई गाथाJaipur Chief Minister's leadershipRajasthan is writing a new saga of developmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





