राजस्थान

Jaipur: रेवदर में भूमि आवंटन के बाद नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी

Tara Tandi
5 March 2025 4:03 PM IST
Jaipur: रेवदर में भूमि आवंटन के बाद नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी
x
Jaipur जयपुर । उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि रेवदर विधानसभा क्षेत्र में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखकर विभाग द्वारा जिला कलक्‍टर को औद्योगिक क्षेत्र हेतु भूमि आवंटन के लिए पत्र लिखा गया है। जिला कलक्टर द्वारा भूमि चिह्नित करने के बाद ही औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने हेतु आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि रेवदर विधानसभा क्षेत्र में पहले से ही 5 औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हैं।
उद्योग मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए आगे का विजन रखकर उपयुक्त भूमि चिह्नित करना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा सके।
इससे पहले विधायक श्री मोतीराम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र रेवदर में औद्योगिक क्षेत्र स्‍थापित करने हेतु भूमि आवंटन हेतु जिला कलक्‍टर को 07 अक्टूबर 2024 को पत्र लिखा गया है। भूमि आवंटन के उपरान्‍त ही औद्योगिक क्षेत्र स्‍थापित किया जाना संभव है।
Next Story