राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल बागडे से 'भारत दर्शन यात्रा' पर आए विद्यार्थी दल ने मुलाकात की
Tara Tandi
8 Feb 2025 11:34 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को राजभवन में 'भारत दर्शन यात्रा' पर आए 35 विद्यार्थियों के दल ने मुलाकात की। सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित यह दल 'जम्मू तवी से जयपुर' यात्रा पर आया हुआ है।
इस दौरान राज्यपाल से संवाद में उन्होंने भारत दर्शन यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल श्री बागडे ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत'की संकल्पना के अंतर्गत इस तरह की यात्राओं को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने राजस्थान की संस्कृति, वीरता और शौर्य की चर्चा करते हुए गौरवमय अतीत से जुड़े राजस्थान के शौर्य और वीरता के किस्से—कहानियों में यहां के किले—महलों और मंदिरों के स्थापत्य के साथ राष्ट्रीयता से जुड़े मूल्यों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। 'भारत दर्शन' पर आए 35 विद्यार्थियों के इस दल में 20 लड़के और 15 लड़कियां सम्मिलित है।
TagsJaipur राज्यपाल बागडेभारत दर्शन यात्राविद्यार्थी दलमुलाकात कीJaipur Governor BagdeIndia Darshan Yatrastudent groupmetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





