राजस्थान
Jaipur: सुमंगल मेला में पारंपरिक स्वाद और संस्कृति का संगम
Tara Tandi
6 Oct 2025 6:30 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका), ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सुमंगल दीपावली मेले में छठे दिन भी आगंतुकों का उत्साह कम नहीं हुआ।
मेले में बारिश की फुहारों के साथ फूड स्टॉल्स पर गर्मागर्म पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने वालों से मेले का माहौल और भी खुशनुमा बन गया।
आगामी करवा चौथ एवं दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए आकर्षक गिफ्ट हैम्पर मेले की विशेष पेशकश बने। विभिन्न हैम्पर पूरी तरह ग्रामीण महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों से सजे हुए हैं, जिनमें पारंपरिक कलात्मकता और त्योहारों की झलक मिलती है।
ग्रामीण रसोई के पारंपरिक स्वाद ने आगंतुकों को खूब लुभाया। SHG महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद जैसे घर के बने आचार, आंवला कैंडी, आम पापड़, आंवला मुरब्बा, काली कमोद चावल, बाजरा, ज्वार, रागी और देसी गेहूं विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मिठाइयों में मूंग दाल व बेसन के लड्डू, नानखटाई, पौष्टिक कुकीज़ और बाजरा-ज्वार से बने बिस्कुट स्वास्थ्यप्रेमियों के बीच खूब पसंद किए गए।
मेले में सुगंधित मसालों सौंफ, जीरा, हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और मोरिंगा पत्तियों की चाय ने स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी अनुभव कराया। वहीं मक्के का आटा, पापड़, मंगोड़ी, खीचिया, ज्वार-बाजरे के नमकीन और चटपटी गोलियाँ इस “गाँव के स्वाद की यात्रा” को और समृद्ध बना रहे हैं।
यह मेला 12 अक्टूबर 2025 तक इंदिरा गांधी पंचायती राज ग्रामीण विकास संस्थान परिसर, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, जयपुर में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित हो रहा है। 65 हैंडीक्राफ्ट स्टॉल्स और 10 फूड स्टॉल्स से सजा यह आयोजन ग्रामीण हस्तकला और व्यंजनों का जीवंत प्रदर्शन कर रहा है।
राजीविका का यह प्रयास न केवल ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन का मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त पहल भी साबित हो रहा है।
TagsJaipur सुमंगल मेलापारंपरिक स्वादसंस्कृति संगमJaipur Sumangal Fairtraditional tastecultural confluenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





