राजस्थान
Jaipur: प्रदेश के सड़क तंत्र के लिए 7 हजार 690 करोड़ रूपये का बजट आवंटित
Tara Tandi
11 April 2025 6:40 PM IST

x
Jaipur जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर की ग्राम पंचायत नंदवान (लूणी) में 86 लाख रूपये की लागत से नंदवान से चावड़ों की ढाणी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने बजट में सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन के लिए 7 हजार 690 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। श्री पटेल ने कहा प्राथमिकता के आधार पर क्रमिक रूप से क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा नंदवान से चावड़ों की ढाणी तक 5.15 किमी सड़क का निर्माण तय समयावधि में पूर्ण कर लोकार्पण किया जाएगा।
प्रदेश में हर घर तक पहुंचेगा नल से जल
श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के अथक प्रयासों के बदौलत जल जीवन मिशन की समयावधि वर्ष 2028 बढ़ाई गई है, जिससे प्रदेश में हर घर तक नल से जल पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप इस वर्ष में 20 लाख घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत भी होंगे कार्य
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा बजट घोषणा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा के लिए 425 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत चरणबद्ध रूप से 5 हजार 830 करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाएंगे।
समर कंटिंजेंसी के तहत प्रत्येक जिले को 1 करोड़ फंड
श्री पटेल ने कहा प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर इस वर्ष 2 हजार 500 हैंडपम्प लगाए जाएंगे और पेयजल सम्बन्धी समस्या का तत्काल निराकरण के लिए प्रत्येक जिला कलक्टर को समर कंटिंजेंसी के अन्तर्गत एक करोड़ रुपये का अनटाइड फंड भी उपलब्ध करवाया गया है।
जल का मितव्ययता के साथ करें उपयोग
श्री पटेल ने कहा क्षेत्र में समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा जल संसाधन सीमित है। इसका उपयोग मितव्ययता के साथ करें और जल को व्यर्थ नहीं बहाएं।
क्षेत्र का विद्युत तंत्र का हो रहा मजबूत
श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 132 केवी के 2 और 33 केवी एक जीएसएस का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसएस निर्माण एवं आरडीएसएस योजना का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा।
TagsJaipur प्रदेश सड़क तंत्र7 हजार 690 करोड़ रूपयेबजट आवंटितJaipur State Road Network7 thousand 690 crore rupeesbudget allocatedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





