राजस्थान
Jaipur: माइनिंग सेक्टर में पर्यावरण सुधार की दिशा में बड़ा कदम, 20 लाख पौधे लगाए जाएंगे
Tara Tandi
4 May 2025 3:56 PM IST

x
Jaipur जयपुर । खान विभाग के प्रमुख सचिव श्री टी. रविकान्त ने कहा है कि खान विभाग द्वारा प्रदेश में हरियालो राजस्थान अभियान के दौरान व्यापक वृक्षारोपण/पौधारोपण अभियान चलाते हुए 20 लाख पौधे लगाये जाएंगे। विभाग के फील्ड अधिकारियों को मानसून से पहले पौधारोपण/वृक्षारोपण के लक्ष्य जारी करने के साथ ही पौधारोपण/वृक्षारोपण की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दे दिए गए हैं। अतिरिक्त निदेशक माइन्स श्री महेश माथुर को राज्यस्तरीय नोडल अधिकारी बनाते हुए फील्ड स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने और मोनेटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमुख सचिव श्री टी. रविकान्त ने बताया कि हरियालोे राजस्थान अभियान के दौरान वृक्षारोपण/पौधारोपण में माइन्स धारकों, माइनिंग एसोसिएशनों, विभागीय अधिकारियोें और बडे़ माइनिंग संस्थानों की सहभागिता तय की जाएगी। प्रदेश में मेजर व माइनर मिनरल की छोटी बड़ी 30 हजार से अधिक माइंस है। विभागीय अधिकारी माइंस धारकों से समन्वय बनाते हुए पौधारोपण करवायेंगे ताकि वृहद स्तर पर पौधारोपण हो सके। अभियान के दौरान छायादार-फलदार वृक्षों में नीम, बड़, पीपल, आम, शहतूत, शीशम, गुलमोहर, अशोक, जामुन आदि भौगोलिक स्थितियों के अनुसार कम पानी और जल्दी बढ़ने वाले वृक्षों और पौधों को लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। पौधारोपण में खनन क्षेत्रों, खनिज क्षेत्र के रास्तों, आसपास के क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
निदेशक माइन्स श्री दीपक तंवर ने बताया कि माइंस विभाग के खनन गतिविधियों से जुड़े होने के कारण पर्यावरण संरक्षण की भी अधिक जिम्मेदारी हो जाती है। प्रत्येक जिले के खनन पट्टा क्षेत्रों में जहां खनन कार्य पूरा होकर बंद हो चुका है वहां पुनर्भरण करवाने और फिर उस स्थान पर व्यापक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विभागीय कार्यालयों में पौधारोपण के साथ ही माइनिंग लीज क्षेत्रों में पौधारोपण करवाया जाएगा।
नोडल अधिकारी अतिरिक्त निदेशक श्री महेश माथुर ने बताया कि माइनिंग इंजीनियर, सहायक माइनिंग इंजीनियर के कार्यालयवार पौधारोपण वृक्षरोपण के लक्ष्य आवंटित करने के साथ ही फील्ड अधिकारियों द्वारा स्थान का चयन करना आरंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि उदयपुर, राजसंमद प्रथम एवं द्वितीय, आमेट, भीलवाड़ा, बिजौलिया और जयपुर एमई/एएमई को डेढ़-डेढ़ लाख वृक्षारोपण/पौधारोपण के लक्ष्य दिए गए हैं वहीं अलवर, झुन्झुनू, सीकर, जोधपुर, बाड़मेर एमई-एएमई को एक एक लाख पौधे-वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही अन्य कार्यालयों को भी लक्ष्य जारी कर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
TagsJaipur माइनिंग सेक्टरपर्यावरण सुधारदिशा बड़ा कदम20 लाख पौधे लगाए जाएंगेJaipur mining sectorenvironmental improvementbig step in the direction20 lakh plants will be plantedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





