राजस्थान
Jaipur: 97 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर ; दो वाहन जब्त
Tara Tandi
25 March 2025 2:34 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में कार्यालय, जिला रसद अधिकारी के प्रवर्तन जांच दल ने जयपुर के सुल्तान नगर, गुर्जर की थड़ी इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं अवैध रीफिलिंग का पर्दाफाश किया।
जिला रसद अधिकारी श्री त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि प्रवर्तन दल ने मौके से 97 घरेलू गैस सिलेंडर (मय 95.8 किलोग्राम गैस) जब्त किये, साथ ही घरेलू गैस के अवैध परिवहन में काम लिये जा रहे दो वाहनों सहित, एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया है।
TagsJaipur 97 घरेलू गैस सिलेंडरएक इलेक्ट्रॉनिक मोटरदो वाहन जब्तJaipur 97 domestic gas cylindersone electronic motortwo vehicles seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





