राजस्थान
Jaipur: सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म फिर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
25 Feb 2025 12:02 PM IST

x
Jaipur जयपुर : प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दरिंदगी के बाद मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को किराए के मकान की छत पर छुपा दिया। कल 24 फरवरी की शाम बच्ची के लापता होने की सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। संभावित जगहों पर तलाशी के दौरान बच्ची का शव मकान की छत पर बरामद हुआ।
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और जब वह चीखने लगी, तो तौलिए से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को छत पर छुपा दिया। आरोपी सोमवीर सैनी और बच्ची के पिता एक ही ढाबे पर काम करते थे। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम, एसीपी (सांगानेर), एडीसीपी और प्रतापनगर थाने के एसएचओ मौके पर पहुंचे। एफएसएल और एमआईयू की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया उसी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
TagsJaipur सात साल मासूमदुष्कर्म हत्याआरोपी गिरफ्तारJaipur seven year old innocentrape murderaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





