राजस्थान
Jaipur: प्रदेश में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए 7 करोड़ 22 लाख पौधे
Tara Tandi
25 Feb 2025 5:25 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत 7 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य के विरूद्ध 7.22 करोड़ पौधे रोपित कर, लक्ष्य से अधिक उपलब्धि अर्जित की गई।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत वन विभाग द्वारा 80 हजार हैक्टेेयर वन भूमि पर 2.50 करोड़ पौधे तथा विभिन्न विभागों,गैर सरकारी संगठनों एवं आमजन आदि द्वारा 4.72 करोड़ पौधे रोपित किये गए।
इससे पहले विधायक श्री मनीष यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में वन राज्य मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा, जयपुर में इस अभियान के तहत विभाग द्वारा 45 हजार 37 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने इसका पंचायतवार विवरण सदन के पटल पर रखा।
श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 मे मातृ वन स्थापना की घोषणा की जाकर प्रत्येक जिले में कम से कम एक मातृ वन की स्थापना आमजन की सहभागिता से की जा चुकी है। इसका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत एक जिला एक प्रजाति के आधार पर स्थानीय प्रजातियों को बढ़ावा दिया जाकर, प्रत्येक जिले के लिए एक मुख्य एवं उसके साथ अन्य स्थानीय सहायक प्रजातियों का चयन कर विभागीय नर्सरियों में वितरण हेतु पौधे तैयार किये जा रहे हैं। उन्होंने इस योजना के लिए जिलेवार चयनित प्रजातियों की सूची सदन के पटल पर रखी।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगाये गये पौधों के समुचित पालन जीवितता सुनिश्चित करने एवं पौधों की सुरक्षा करने के उद्देश्य से स्वैच्छिक योगदान देने वाले 3406 स्थानीय व्याक्तियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वन मित्र के रूप में पंजीकरण किया जा चुका है। पंजीकृत वन मित्रों का योगदान स्वैच्छिक है एवं इसके लिए किसी प्रकार का कोई मानदेय देय नहीं है।
TagsJaipur प्रदेशमुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियानलगाए 7 करोड़ 22 लाख पौधेJaipur StateChief Minister's tree plantation campaign7 crore 22 lakh saplings plantedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





