राजस्थान

Jaipur: आमेर किले के सरोवर में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत

Bharti Sahu 2
26 Aug 2024 8:21 AM IST
Jaipur: आमेर किले के सरोवर में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत
x
Jaipur: जयपुर के मशहूर आमेर किले में एक हृदयविदारक घटना घटी है। जोधपुर से अपने माता पिता के साथ घूमने आई एक 6 साल की बच्ची की मावठा सरोवर में डूबने से मौत हो गई। दरअसल, जब परिवार घूम रहा था, तभी बच्ची हाथ छुड़ाकर चली गई और उसकी मौत हो गई।
जब माता-पिता को बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिविल डेफेंस के जवानों ने बच्ची का शव मावठा सरोवर से बाहर निकाला। बच्ची का शब देखकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story