राजस्थान
Jaipur: सोजत में सड़क तथा पुलिया निर्माण के 27 कार्य पूर्ण - उप मुख्यमंत्री
Tara Tandi
5 Sept 2025 12:15 PM IST

x
Jaipur जयपुर । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र सोजत में गत डेढ़ वर्ष में सड़क निर्माण, मरम्मत तथा पुलिया निर्माण के स्वीकृत 60 कार्यों में से 27 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। आठ कार्य प्रगतिरत हैं। शेष 25 कार्यों में 7 कार्यों का कार्यादेश जारी कर दिया गया है व 18 कार्यों की निविदा प्रक्रियाधीन है।
उप मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सोजत की गागुड़ा ग्राम पंचायत में बरियाला पुलिया के निर्माण के लिए परीक्षण करवाकर तदनुसार निर्णय लिया जाएगा।
इससे पहले विधायक श्रीमती शोभा चौहान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सोजत (जिला-पाली/ब्यावर) में 1 जनवरी 2024 के पश्चात सड़क निर्माण, मरम्मत तथा पुलिया निर्माण के कुल 60 कार्य राशि रु. 9272.96 लाख की स्वीकृति जारी की गई। इनमें से 27 कार्य राशि रु. 633.51 लाख के पूर्ण किये जा चुके हैं
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विधानसभा क्षेत्र सोजत (जिला-पाली/ब्यावर) में सड़क निर्माण व मरम्मत के कुल 41 कार्य राशि रु. 4295.00 लाख स्वीकृत है। जिनमें से 6 कार्यों का कार्यादेश जारी कर दिया गया है व शेष 35 कार्यों की निविदा प्रक्रियाधीन है। उन्होंने इसका विवरण सदन के पटल पर रखा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सोजत में 132.85 किमी की 35 सड़कें नॉन पेचेबल स्थिति में हैं। जिनमें से 11 सड़क कार्य 46.70 किमी लम्बाई में बजट घोषणा 2025-26 (बजट घोषणा संख्या 17 व 214.01) में स्वीकृत हैं। इनकी निविदा प्रक्रियाधीन है व एक कार्य लम्बाई 4.00 किमी राशि रु. 100.00 लाख मरम्मत मद में स्वीकृत है तथा इसका कार्यादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने इनका विवरण सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सोजत में कुल 25 पुलियाएं क्षतिग्रस्त हैं। जिसमें से 4 कार्य स्वीकृत हैं। इन 4 कार्यों में से 1 कार्य का कार्यादेश जारी कर दिया गया है व 3 कार्यों की निविदा प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि शेष सड़कों का नवीनीकरण व पुलिया निर्माण कार्यों की स्वीकृति जारी करना कार्यों की पारस्परिक प्राथमिकता पर निर्भर करेगा।
TagsJaipur सोजत सड़कपुलिया निर्माण27 कार्य पूर्णउप मुख्यमंत्रीJaipur Sojat roadculvert construction27 works completedDeputy Chief Ministerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





