राजस्थान
Jaipur: हरियालो राजस्थान अभियान के तहत डिग्गी में लगाए गए 25 हजार पौधें
Tara Tandi
22 Sept 2025 4:06 PM IST

x
Jaipur जयपुर । टोंक जिले की धार्मिक नगरी डिग्गी में रविवार को प्रदेश सरकार के हरियालो राजस्थान महाअभियान के तहत ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिग्गी नगरपालिका के कुरथल रोड़ स्थित ‘‘श्री कल्याण वन‘‘ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने शिरकत की। उन्होंने सिंदूर के पौधे का रोपण किया। उनके साथ राज्य के जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी भी मौजूद रहे। इस महाअभियान में एक दिन में एक साथ 25 हजार पौधे लगाकर हरित राजस्थान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि धरती की क्षमता के अनुरूप ही किसान पेस्टीसाइड का उपयोग करें। इससे धरती को बंजर होने एवं मानव को कई गंभीर बीमारियों के खतरों से बचाया जा सकेगा।
श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नवरात्रा से जीएसटी की दरों में बदलाव करके आमजन को बड़ी राहत दी है। इससे हर तबके के जीवन में बदलाव आएगा। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लिए बेहतर शिक्षा व खेलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
केन्द्रीय मंत्री ने हरियालो राजस्थान महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरे-भरे राजस्थान की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। उन्होंने जलदाय मंत्री द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रकृति को सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर प्रदेश के जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरियालो राजस्थान अभियान ने नए कीर्तिमान स्थापित किए है। राज्य सरकार ने 5 वर्षो में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष 7 करोड़ पौधे लगाए थे। इस वर्ष भी 10 करोड़ पौधों के लक्ष्य के विरूद्ध 12 करोड़ पौधे लगाएं जा चुके है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यक्रम में देवली-उनियारा विधायक श्री राजेन्द्र गुर्जर, निवाई-पीपलू विधायक श्री रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
श्री कल्याण भगवान के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की-
केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं प्रदेश के जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी डिग्गी स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक श्री कल्याण भगवान के मंदिर पहुंचे, जहां भगवान को धोक लगाकर तथा विधिवत पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
TagsJaipur हरियालो राजस्थान अभियानडिग्गी लगाए25 हजार पौधेंJaipur Hariyalo Rajasthan campaigndigging pitsplanting 25 thousand saplingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





