राजस्थान
Jaipur: सागवाड़ा के 248 गाँव होंगे जल जीवन मिशन के तहत लाभान्वित - जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री
Tara Tandi
21 March 2025 7:04 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 248 ग्रामों में से 53 ग्राम लघु योजनाओं के द्वारा एवं 195 ग्राम 3 वृहद परियोजनाओं द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत लाभान्वित किये जाने हेतु स्वीकृत किये गये हैं।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर जिले में अधिशासी अभियंता कार्यालय की संख्या बढ़ाई गयी है। अब सागवाड़ा व आसपुर क्षेत्र के लिए नवसृजित अधिशासी अभियंता कार्यालय द्वारा कार्य किये जाएंगे।
इससे पहले विधायक श्री शंकर लाल डेचा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि 3 वृहद परियोजनाओं में से 2 वृहद परियोजना क्रमशः बेणेश्वर एनीकट आधारित 212 ग्रामों की वृहद परियोजना व कडाना बैकवाटर आधारित 353 ग्रामों की वृहद पेयजल परियोजना के क्रियान्वयन हेतु वर्तमान में निविदाएं प्रक्रियाधीन है। उक्त परियोजनाओं के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सागवाड़ा के 185 ग्राम लाभान्वित किये जाने हेतु सम्मिलित हैं।
उन्होंने बताया कि शेष सोम-कमला-अंबा बांध आधारित 61 ग्रामों की रेट्रोफिटिंग वृहद पेयजल परियोजना का कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र सागवाड़ा के 10 ग्राम सम्मिलित हैं। परियोजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सागवाड़ा के 10 ग्रामों मे से 8 ग्रामों में पाइप लाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिसमे ग्राम के सभी मोहल्लों में पाइप लाइन डाली गयी है। शेष 2 ग्रामों में वर्तमान में पाइप लाइन का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। योजना में स्वीकृत पाइप लाइन की मात्रा में विचलन की सक्षम अनुमति मिलने के बाद पूर्ण करवाया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत क्रियान्वित कार्य निविदा प्रपत्र में वर्णित मापदण्डों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही सम्पादित करवाए गए हैं तथा तृतीय पक्ष निरीक्षण एजेन्सी वॉप्कोस द्वारा भी सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। वर्तमान में उक्त कार्य के विरुद्ध कोई जाँच विचाराधीन नहीं है। विधानसभा क्षेत्र सागवाड़ा में नवसृजित खंड सागवाड़ा द्वारा विभाग की नियमित योजनाओं के क्रियान्वयन, संचालन व संधारण का कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत वृहद परियोजना संबंधी कार्यों का क्रियान्वयन, संचालन व संधारण का कार्य परियोजना खंड-द्वितीय उदयपुर द्वारा किया जा रहा है।
TagsJaipur सागवाड़ा248 गाँव होंगेजल जीवन मिशनतहत लाभान्वितजन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्रीJaipur Sagwara248 villages will be benefited under Jal Jeevan MissionPublic Health Engineering Ministerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





