राजस्थान
Jaipur: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी की गई
Tara Tandi
3 Aug 2025 11:30 AM IST

x
Jaipur जयपुर । भारत सरकार की फ्लेगशिप योजना ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’’ अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज वाराणसी, उत्तरप्रदेश में आयोजित ‘‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’- के अवसर पर 20वीं किश्त जारी की गई। जिसके तहत देशभर में 9 करोड 70 लाख से अधिक किसानों को रूपये 20,500 करोड की सम्मान राशि का हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में अंतरित की गई। राज्य स्तर पर बांसवाडा से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में कार्यक्रम किया गया। जिले के पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त का लाभ प्राप्त हुआ।
जिला स्तर पर राजकीय महाविद्यालय, सिरोही के सेमिनार हॉल में प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पिडवाडा- आबू विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, रक्षा भंडारी, जिला कलक्टर अल्पा चौधरी, सिरोही प्रधान हंसमुख कुमार जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिलें के लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि की राशि का हस्तांतरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी ने जिले के किसानों को संबोधित करते हुए किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने पर बधाई देते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों की महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तृत विवरण देते हुए लाभ प्राप्त करने हेतु आग्रह किया।
TagsJaipur प्रधानमंत्री किसानसम्मान निधि20वीं किश्त जारीJaipur Prime Minister Kisan Samman Nidhi20th installment releasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





