राजस्थान
Jaipur: बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 भाइयों की मौत
Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 9:18 AM IST

x
Jaipur: जयपुर में शुक्रवार सुबह एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब एक साथ 2 भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से काम पर जा रहे थे जब शिवदासपुरा थाने के पास बजरी से भरी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उन पर गिर गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, लेकिन ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन और परिजनों के बीच समझौता हुआ। टना के बाद जब तक जेसीबी मशीन से ट्रॉली को हटाया गया, दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई सिलाई का काम करते थे घटनास्थल पर पहुंची JCB ने ट्रॉली के नीचे से दोनों भाइयों के शवों को बाहर निकाला।
TagsJaipurबजरीट्रैक्टर-ट्रॉलीपलटनेभाइयोंमौत Jaipurgraveltractor-trolleyoverturningbrothersdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





