राजस्थान

Jaipur: पिंजरों में कैद 132 पक्षी मिले, जयपुर में वन विभाग ने शुरू की जांच

Admindelhi1
15 Aug 2026 6:29 PM IST
Jaipur: पिंजरों में कैद 132 पक्षी मिले, जयपुर में वन विभाग ने शुरू की जांच
x
पक्षियों को कैद कर रखने पर कार्रवाई, वन विभाग ने दर्ज किया मामला

जयपुर: वन विभाग ने शुक्रवार को रामगंज क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध रूप से पिंजरों में कैद 132 पक्षियों को बरामद किया। इनमें 99 तोते और 33 मुनिया शामिल हैं। पीपल्स फॉर एनिमल्स से मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पक्षियों को अवैध रूप से रखने के मामले में आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए. अरुण प्रसाद के निर्देश पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी। सहायक वन संरक्षक जितेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम ने रामगंज थाना पुलिस के सहयोग से मछली मार्केट क्षेत्र में कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान 71 वर्षीय नूर हसन के कब्जे से विभिन्न प्रजातियों के पक्षी पिंजरों में कैद मिले। बरामद पक्षियों में 87 रोज रिंग पैराकीट, 12 अलेक्जेंडर पैराकीट, 16 रेड मुनिया और 17 ट्राई कलर मुनिया शामिल हैं।

वन विभाग के अनुसार पक्षियों को अवैध रूप से पकड़कर कैद में रखने के मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त या उन्हें कैद में रखने की सूचना मिलने पर आमजन से संबंधित विभाग को जानकारी देने की अपील की है।

Next Story