राजस्थान
Jaipur: मेड़ता में मनरेगा के तहत 1 करोड़ 80 लाख कार्य दिवसों का रोजगार उपलब्ध
Tara Tandi
8 March 2025 6:37 PM IST

x
Jaipur जयपुर । ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र मेडता की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक 1 करोड़ 79 लाख 92 हजार 5 सौ कार्य दिवसों का रोजगार उपलब्ध करवाया गया है तथा पारिश्रमिक का भुगतान किया गया है।
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मेड़ता विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति मेड़ता में 24.17 लाख एवं रियांबड़ी 18.23 लाख मानव दिवस सृजित कर रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक की अवधि का कोई भुगतान बकाया नहीं है।
इससे पहले विधायक श्री लक्ष्मण राम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मेडता की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक की अवधि में श्रमिकों को 1 करोड़ 79 लाख 92 हजार 5 सौ कार्य दिवसों का रोजगार उपलब्ध करवाया जाकर पारिश्रमिक का भुगतान किया गया है। उन्होंने वर्षवार व ग्राम पंचायतवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र मेडता में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक की अवधि में ग्राम पंचायतों में करवाये गये कार्यों की संख्या व उन पर व्यय श्रम एवं सामग्री मद की राशि का वर्षवार व ग्राम पंचायतवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।
TagsJaipur: मेड़ता मनरेगा1 करोड़ 80 लाख कार्य दिवसोंरोजगार उपलब्धJaipur Merta MNREGA1 crore 80 lakh working daysemployment availableजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





