
x
Jaipur जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि दादी रतनमोहिनी जी एक आध्यात्मिक साधिका, प्रेरक नेतृत्वकर्ता और सच्ची सेवाभावी थीं, जिन्होंने संपूर्ण जीवन को ईश्वर भक्ति, आत्मिक जागृति और समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
राज्यपाल ने कहा कि उनका जीवन सादगी, संयम, करुणा और ईश्वर प्रेम की जीवंत मिसाल था। वे नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं और लाखों लोगों को सकारात्मक सोच, आत्मबल और राजयोग के माध्यम से आध्यात्मिक दिशा प्रदान करती रहीं। उनके प्रयासों से ब्रह्माकुमारी संस्थान ने न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में आध्यात्मिक जागरूकता का कार्य किया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से यह कामना की कि शोक संतप्त अनुयायियों और संस्थान से जुड़े सभी लोगों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान हो
TagsJaipur राज्यपाल हरिभाऊ बागडेशोक संवेदनाJaipur Governor Haribhau Bagdecondolencesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





