राजस्थान

Jaipur: विधानसभा क्षेत्र खींवसर के औषधालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा

Tara Tandi
7 March 2025 4:40 PM IST
Jaipur: विधानसभा क्षेत्र खींवसर के औषधालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा
x
Jaipur जयपुर । आयुर्वेद मंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में कहा कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र के औषधालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ आयुर्वेद नर्स व कम्पाउण्डर के 740 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है। इसके अतिरिक्त परिचारक के 1 हजार 702 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु भी विभागीय प्रस्तावों के आधार पर प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर रिक्त पदों को भरा जाएगा।
डॉ. बैरवा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र खींवसर में वित्त विभाग की स्वीकृति तथा गुणावगुण के आधार पर चिकित्साधिकारी के रिक्त पदों को नियमानुसार भरने की कार्यवाही की जाएगी।
इससे पहले विधायक श्री रेवन्तराम डांगा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र खींवसर में आयुर्वेद विभागान्तर्गत एक ब्लॉक आयुष चिकित्सालय, एक चिकित्सालय एवं 16 औषधालय संचालित हैं। उन्होंने इन चिकित्सालय व औषधालयों में स्वीकृत एवं कार्यरत सहित रिक्त पदों का संवर्गवार विवरण सदन के पटल पर रखा। डॉ. बैरवा ने विधानसभा क्षेत्र खींवसर के चिकित्सालय व औषधालयों में उपलब्ध रहने वाली औषधियां एवं विगत 3 वर्षों में आपूर्ति, वितरित औषधियों का संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।
Next Story