राजस्थान

जैनम ग्रुप का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

Admin Delhi 1
27 Sep 2023 7:51 AM GMT
जैनम ग्रुप का वार्षिक सम्मेलन संपन्न
x
हेमंत भंडारी बने अध्यक्ष

राजसमंद: आमेट उपखण्ड पर जैनम ग्रुप का वार्षिक अधिवेशन सोमवार रात्रि को नगर के केशव बाग में संपन्न हुआ। जिसमें आगामी वर्ष 2023-2024 के लिए सर्वसम्मति से हेमंत भंडारी को अध्यक्ष चुना गया। इसके पश्चात अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विवेक बाठिया को मंत्री और दिनेश बाबेल को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

वही जैनम महिला ग्रुप के वार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से अध्यक्षा पद पर ज्योति पितलिया मंत्री दीपिका कोठारी और कोषाध्यक्ष रंजना गेलडा को मनोनीत किया। जैनम महिला ग्रुप के संरक्षक के रूप में कोमल भंडारी और प्रियांशी बाठिया को चुना गया। जैनम ग्रुप द्वारा आगामी वर्ष भर में सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम और गौ सेवा करने का निर्णय लिया गया।

नवयुवक मंडल के नवनिर्वार्चित अध्यक्ष हेमंत भंडारी ने नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी भूमिका निभाएगा।

Next Story