राजस्थान

जेलकर्मियों की भूख हड़ताल 7वें दिन, 8 जेलकर्मी भर्ती

Admin Delhi 1
28 Jun 2023 12:00 PM GMT
जेलकर्मियों की भूख हड़ताल 7वें दिन, 8 जेलकर्मी भर्ती
x

सीकर न्यूज़: वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर सीकर के जिला कारागृह के कर्मचारियों की भूख हड़ताल आज सातवें दिन भी जारी रही। आज स्वास्थ्य खराब होने पर 8 जेलकर्मी हॉस्पिटल में एडमिट हुए। अबतक 3 दिन में 13 जेलकर्मी हॉस्पिटल में एडमिट हो चुके हैं।

जिला कारागृह सीकर के जेलर रमेश राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल और आरएसी के जवानों को 2400 रुपए ग्रेड पे मिलती है। जबकि जेल प्रहरियों को 1900 रुपए ग्रेड पे मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ जेलर की ग्रेड पे 2800 रुपए हैं लेकिन पुलिस सब इंस्पेक्टर को 4200 रुपए ग्रेड पे मिल रही है। साल 1998 तक पुलिस, आरएसी और जेल स्टाफ का ग्रेड पे बराबर था। लेकिन बाद में इसमें परिवर्तन किया गया।

ग्रेड पे बदलाव की मांग को लेकर पिछले 25 साल में कई बार आंदोलन कर चुके हैं। 2017 और जनवरी 2023 में सरकार ने आश्वासन दिया। लेकिन आजतक ग्रेड पे में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए जेल में 28 लोगों के स्टाफ ने 21 जून से भूखा रहना शुरू किया है। स्वास्थ्य खराब होने पर अबतक कुल 13 जेलकर्मी हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। आज जेलर रमेश राजपुरोहित, राकेश कुमार, सुरज्ञान चंद सहित 8 जेलकर्मी हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं।

Next Story