राजस्थान

खेत में महिला पर सियार ने किया जानलेवा हमला

Admin4
8 May 2023 10:50 AM GMT
खेत में महिला पर सियार ने किया जानलेवा हमला
x
भीलवाड़ा। खेत पर काम कर रही एक महिला पर फसल में छिपे हुए एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। महिला को बचाने के लिए उसका पति बीच में आया तो जानवर ने उस पर भी हमला कर दिया। घटना में महिला व उसका पति दोनों ही घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया। इधर, खेत पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। जानवर के हमले के बाद से गांव वालों में दहशत है। घटना मांडल क्षेत्र के दांता लुहारिया गांव की है।
जानकारी के अनुसार दांता लुहारिया गांव में रहने वाले श्यामलाल प्रजापत व उनकी पत्नी गीता देवी अपने खेत में काम कर रहे थे। गीता खेत पर चारा काट रही थी। इस दौरान चारे में छिपा हुआ एक सियार ने उन पर हमला कर दिया था। सियार के गीता के मुंह पर हमला कर दिया था। पत्नी को बचाने के लिए कन्हैयालाल बीच में आया तो सियार ने उसके पैर पर काटा। दोनों के चिल्लाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर सियार वहां से भाग गया। उसके बाद दोनों को मांडल हॉस्पिटल लाया गया। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को भी सूचना दी है।
Next Story