राजस्थान

सड़क पार कर रहे सियार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Admin4
14 May 2023 7:29 AM GMT
सड़क पार कर रहे सियार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
x
टोंक। टोंक गर्मी का असर बढ़ते ही वन्य जीवों पर पानी का संकट मंडराने लगा है। वन्यजीव पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर आ रहे हैं। इसके चलते वे सड़क हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। सोप उप तहसील मुख्यालय क्षेत्र में भीषण गर्मी में पानी की तलाश में सड़क पार कर रहा सियार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
कुछ दिन से गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते आमजन के साथ साथ वन्यजीवों पर विपरीत असर पड़ रहा है। वन्यजीवों पर पानी का संकट बनता जा रहा है। वन्यजीव पानी की तलाश में भटककर आबादी क्षेत्र की ओर अपना रुख कर रहे हैं। सोप उप तहसील कार्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सियार की मौत हो गई। इससे पहले इस क्षेत्र में सियार सहित अन्य वन्यजीवों की इसी तरह मौत हो है। इसके बाद अभी तक इनके पानी का प्रबंध स्थाई रूप से नहीं हुआ है।
Next Story