राजस्थान

अलवर के आईटीबीपी जवान की दिल्ली में गोली मारकर हत्या

Admin Delhi 1
23 Jun 2023 10:57 AM IST
अलवर के आईटीबीपी जवान की दिल्ली में गोली मारकर हत्या
x

अलवर न्यूज़: ITBP (भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) के हेड कॉन्स्टेबल भूप सिंह मीणा उर्फ भूपेंद्र (35) की दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। भूपेंद्र अलवर का रहने वाला था। वर्तमान में उसकी तैनाती दिल्ली स्थित द्वारका जिले के छावला कैंप में थी। घटना बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे की है।

गोलियों की आवाज सुन दौड़े

आरोप है कि ITBP (2 आईसीसी रैंक) अधिकारी लोकपाल सिंह जादौन के बेटे दिग्विजय सिंह (32) ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से हत्या की है। लोकपाल सिंह के यहां पिछले 2 साल से भूपेंद्र कुक था।

छावला स्थित आईटीबीपी कैंपस के ब्लॉक 1, टाइप 4 के क्वार्टर से गोलियों की आवाज आई। आईटीबीपी का एक जवान लोकपाल सिंह के क्वार्टर की ओर भागा। वहां से फ्लैट को लॉक कर आरोपी दिग्विजय बाहर आ रहा था। जवान ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Next Story